Bikaner Bikaner District Rajasthan

पी.जी. एवं पीएचडी. प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया 17 फरवरी से

पी.जी. एवं पीएचडी. प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया 17 फरवरी से
बीकानेर 15 फरवरी। राजस्थान पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा बीकानेर, उदयपुर व जयपुर वेटरनरी महाविद्यालयों में अकादमिक सत्र 2024-25 के लिए पी.जी. एवं पीएच.डी. पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया 17 फरवरी से प्रारंभ की जा रही है। कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने बताया कि पी.जी. व पी.एचडी. के कुछ विषयों की सीटों में बढ़ोतरी की गई है ताकि प्रदेश की आवश्यकता के अनुरुप उच्च प्रशिक्षित व विशेषज्ञ मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। अधिष्ठाता स्नातकोत्तर अध्ययन प्रो. राजेश कुमार धूड़िया ने बताया कि तीनों संस्थानों में अभ्यथियों को एन.टी.ए. द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए आयोजित आई.सी.ए.आर.-ए.आई.ई.ई.ए. (पी.जी.) एवं आई.सी.ए.आर.-ए.आई.सी.ई. (पी.एच.डी) में प्राप्त स्कोर के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा। पी.जी. की 123 एवं पीएच.डी. की 79 सीटों पर प्रवेश दिया जायेगा। पी.जी. प्रवेश हेतु अंतिम ऑनलाइन प्रवेश फार्म एवं शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2025 एवं पीएच.डी. पाठ्यक्रम हेतु तिथि 7 अप्रैल 2025 रहेगी। पी.जी. में प्रवेश हेतु काउंसलिंग प्रक्रिया वेटरनरी कॉलेज, बीकानेर में 1 मार्च, 2025 को होगी। इसी तरह पी.एच.डी. हेतु काउंसलिंग प्रक्रिया 16 अप्रैल को होगी। प्रवेश हेतु शुल्क रजिस्ट्रेशन दिनांक एवं काउंसलिंग प्रक्रिया हेतु आवश्यक दिशा निर्देश विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.rajuvas.org पर उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *