Bikaner Bikaner District India Jaipur Rajasthan

पूनरासर मेले में भंडारा 16 से 18 सितम्बर तक

पूनरासर मेले में भंडारा 16 से 18 सितम्बर तक
बीकानेर। पूनरासर मेले के अवसर पर जेएस सेवा समिति की ओर से तीन दिवसीय 13वां भंडारा 16 से 18 सितम्बर तक नौरंगदेसर से करीब 3 किलोमीटर आगे कच्चे मार्ग पर आयोजित किया जाएगा। समिति के लक्ष्मीचंद पारख ने बताया कि समिति द्वारा पिछले 12 वर्षों से लगातार श्रद्धालुओं की सेवा के लिए भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए चाय, नाश्ता, स्वादिष्ट भोजन तथा शीतल एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही भजन संध्या एवं डीजे के माध्यम से आध्यात्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भंडारा स्थल पर चिकित्सा सुविधा, स्नान तथा विश्राम के लिए भी समुचित व्यवस्थाएं की जा रही हैं। समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा और सुविधा के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *