Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

एनीमिया जांच शिविर, 100 से अधिक छात्राओं की हुई स्वास्थ्य जांच

एनीमिया जांच शिविर, 100 से अधिक छात्राओं की हुई स्वास्थ्य जांच
बीकानेर। किशोरियों में बढ़ती एनीमिया की समस्या को देखते हुए रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर रॉयल्स द्वारा राजकीय महारानी विद्यालय में एनीमिया जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 100 से अधिक छात्राओं की हीमोग्लोबिन जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया गया। रोटरी क्लब के सुनील चमड़िया ने बताया कि समय पर जांच, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, नियमित योग तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श से एनीमिया की स्थिति में प्रभावी सुधार संभव है। उन्होंने कहा कि किशोरियों में एनीमिया की रोकथाम के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच और जागरूकता अभियान चलाना समय की आवश्यकता है। इस अवसर पर डॉ. सुनीता पारीक, डॉ. शिशिर शर्मा, डॉ. राकेश माथुर, विनोद माली, शिखा एरन एवं विपिन लढ़्ढा ने भी छात्राओं को एनीमिया के कारण, लक्षण, बचाव और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में जानकारी दी तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *