Bikaner Bikaner District Rajasthan

1 अक्टूबर से होगी तीसरी सेना भर्ती रैली

1 अक्टूबर से होगी तीसरी सेना भर्ती रैली
जयपुर/बीकानेर। जयपुर स्थित भर्ती कार्यालय (मुख्यालय) द्वारा राजस्थान राज्य की तीसरी सेना भर्ती रैली का आयोजन 1 अक्टूबर 2026 से जिला स्टेडियम, सीकर में किया जाएगा। यह भर्ती रैली जयपुर एवं सीकर जिलों के अभ्यर्थियों के लिए आयोजित होगी। भर्ती कार्यालय के अनुसार, वर्ष 2026 की सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) में शामिल हुए लगभग 13 हजार अभ्यर्थियों को उनकी मेरिट के आधार पर अग्निवीर (जनरल ड्यूटी), अग्निवीर (टेक्निकल) तथा अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं एवं 10वीं पास) श्रेणियों के लिए प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। इसके अलावा, राजस्थान के सभी 41 जिलों के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल की केंद्रीय श्रेणी की भर्ती रैली भी सीकर में आयोजित की जाएगी। यह भर्ती रैली मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, जयपुर, मुख्यालय दक्षिण पश्चिमी कमान तथा सीकर जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *