

बैंकिंग सुविधाओं पर चर्चा, श्रमिकों के बीमा व मुद्रा ऋण योजना की दी जानकारी
बीकानेर। जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के डीजीएम रंजन साहू से श्रमिकों एवं आम खाताधारकों को उपलब्ध बैंकिंग सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान श्रमिकों के लिए दुर्घटना बीमा तथा छोटे उद्यमियों के लिए मुद्रा ऋण योजना की जानकारी साझा की गई। रंजन साहू ने बताया कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत श्रमिकों के लिए निजी दुर्घटना बीमा योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत प्रतिवर्ष ₹3,000 के प्रीमियम पर दुर्घटना में खाताधारक की मृत्यु होने की स्थिति में उसके परिवार को ₹60 लाख तक की बीमा राशि प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि छोटे उद्यमियों को स्वरोजगार एवं उद्योग स्थापना के लिए मुद्रा ऋण योजना के तहत ₹20 लाख तक का ऋण भी उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना की विशेषता यह है कि ऋण प्राप्त करने के लिए किसी भी प्रकार की संपत्ति गिरवी रखने की आवश्यकता नहीं होती। कार्यक्रम के अंत में जिला उद्योग संघ की ओर से रंजन साहू का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर धर्मवीर सिंह, कर्णपाल सिंह, वाई.के. शर्मा योगी, वीरेंद्र किराडू, किशन मूंधड़ा, मनीष तापड़िया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
