Bikaner Bikaner District Rajasthan

सजे सुरों के रंग, फिल्मी गीतों की संगीतमय शाम आयोजित

सजे सुरों के रंग, फिल्मी गीतों की संगीतमय शाम आयोजित
बीकानेर। अमन कला केंद्र द्वारा महाराजा नरेंद्रसिंह ऑडिटोरियम में स्वर कोकिला लता मंगेशकर एवं सुप्रसिद्ध पार्श्वगायिका आशा भोसले की स्मृति में “जब छाए मेरा जादू” रंगारंग फिल्मी गीतों का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर के गायक कलाकारों ने दोनों महान गायिकाओं के सदाबहार गीत प्रस्तुत कर उन्हें सुरमयी श्रद्धांजलि अर्पित की। एम. रफीक कादरी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सखा संगम के अध्यक्ष एन. डी. रंगा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. श्याम अग्रवाल ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में गोपाल अग्रवाल, डॉ. तपस्या चतुर्वेदी, पूनम दाधीच, डॉ. दीपिका शर्मा, डॉ. मीनाक्षी गोम्बर, डॉ. शशी सुथार, डॉ. स्वाति बिन्नानी, सुरभि अग्रवाल, पन्नालाल नागल, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. राकेश रावत, मो. सदीक चौहान, योगेश साध, एम. आर. कुकरेजा एवं मास्टर अमीर मौजूद रहे। अनवर अजमेरी ने बताया कि कार्यक्रम में अहमद हारून कादरी, सिराजुद्दीन खोखर, राजेश अरोड़ा, एम. आर. कुकरेजा, कैलाश खरखोदिया, जावेद मिर्जा, संजीव एरन, विवेकानंद आर्य, राकेश सारस्वत, राजेंद्र बोथरा, डॉ. दिनेश शर्मा, डॉ. प्रवीण चतुर्वेदी, डॉ. तपस्या चतुर्वेदी, डॉ. राकेश रावत, डॉ. हिमांशु दाधीच एवं डॉ. योगेश साध सहित अनेक कलाकारों ने लता मंगेशकर और आशा भोसले के लोकप्रिय फिल्मी गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान श्रोताओं ने पुराने सदाबहार गीतों का आनंद लिया और कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना की। पूरा ऑडिटोरियम मधुर संगीत और तालियों की गूंज से सराबोर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *