

नरसिंह महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सागर, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आतिशबाजी ने मोहा मन
बीकानेर। नरसिंह चतुर्दशी की पूर्व संध्या पर शहर के बाबा रामदेव पार्क में आयोजित नरसिंह महोत्सव उत्साह, भक्ति और सांस्कृतिक रंगों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति से पूरा आयोजन स्थल उल्लासपूर्ण माहौल से सराबोर रहा। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक नृत्य और विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं आकर्षक आतिशबाजी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही, जिसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। विशेष मंचन में केशव हर्ष ने भगवान नरसिंह, चिराग व्यास ने हिरण्यकश्यप और अथर्व पुरोहित ने प्रह्लाद की भूमिका में जीवंत अभिनय प्रस्तुत किया। उनके प्रभावशाली प्रदर्शन ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया और दर्शकों से खूब सराहना प्राप्त की। आयोजन के सफल संचालन में विष्णु दत्त रंगा, आनंदजी थानवी, सागर सा पुरोहित, नवरत्न रंगा, गोपालजी छंगाणी, महावीर स्वामी, भाटिया महाराज, रामकुमार हर्ष, शंकर ओझा, संतोष व्यास, विजय पुरोहित एवं महेश व्यास सहित कई गणमान्य नागरिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन मनोज व्यास ने किया। महोत्सव को सफल बनाने में चिंटू व्यास, वासु व्यास, वंश, रुद्र, सुनील रंगा, एन.डी. रंगा, जेठा लाल, कन्नू व्यास, अरुण रंगा, केशव हर्ष, जयनारायण, राजेश ओझा, अनिल रंगा, शंकर रंगा, बाबा हर्ष, दक्ष, अंकित व्यास, मन्नू व्यास, केशव चूरा, हर्षित पुरोहित, अंशु रंगा एवं वंशु रंगा की सक्रिय भूमिका रही। इस अवसर पर नरसिंह महोत्सव ने शहरवासियों के बीच सांस्कृतिक एकता और धार्मिक आस्था का सुंदर संदेश प्रसारित किया।
