Bikaner Bikaner District Rajasthan

गणेश मन्दिर सट्टा बाज़ार में पंचामृत, सचेतन झांकियां, 501 किलो बून्दी का लगेगा भोग

गणेश मन्दिर सट्टा बाज़ार में पंचामृत, सचेतन झांकियां, 501 किलो बून्दी का लगेगा भोग
बीकानेर। कोट गेट सट्टा बाजार स्थित श्री ब्राह्मण स्वर्णकार गणेश मन्दिर ट्रस्ट के तत्वावधान में बुधवार को हर्षोल्लास व विभिन्न धार्मिक आयोजन के साथ गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जायेगा। मन्दिर के प्रबन्धक मण्डल की ओर से बुधवार को प्रातःचार बजे गणेश प्रतिमा की विशेष पूजा अर्चना की जायेगी। दोपहर 12 बजे प्रथम पूज्य भगवान् श्री गणेश के जन्मोत्सव में प्रतिमा पर मंत्रोच्चार से दुग्ध, दही, शहद, घी, शक्कर, संमिश्रण पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा वहीं कुंभ से लाये गये जल से भी जलाभिषेक किया जायेगा। हाआरती के बाद 501 किलो बून्दी व 251 किलो का पंचामृत का प्रसाद भक्तों में वितरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *