Bikaner Bikaner District Rajasthan

फौजियों के रक्षासूत्र बांधने जा रही 50 छात्राओं का बीकानेर में स्वागत सत्कार

फौजियों के रक्षासूत्र बांधने जा रही 50 छात्राओं का बीकानेर में स्वागत सत्कार
बीकानेर। संविद गुरुकुलम गर्ल्स सैनिक स्कूल मथुरा वृंदावन वात्सल्य ग्राम जिसका संचालन साध्वी ऋतम्भरा करती है। वृंदावन से चलकर 50 छात्राओं का एक ग्रुप वाया भरतपुर, जयपुर, बीकानेर, जैसलमेर होते हुए लोंगेवाला बॉर्डर पर भारतीय सैनिकों को रक्षाबंधन के त्यौहार पर रक्षा सूत्र बांधने के लिए जा रही है। इन छात्राओं के कल सांयकाल बीकानेर पहुंचने पर सनातन धर्म रक्षा समिति ने उनके रात्रि विश्राम,भोजन, प्रातः नाश्ता इत्यादि की व्यवस्था स्थानीय बिश्नोई धर्मशाला में की। इन छात्राओं का सनातन धर्म रक्षा समिति के सन्त छैल बिहारी, अशोक मोदी, सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित, एड बजरंग छींपा, प्रहलाद सिंह मार्शल, शशि कला राठौर, अनिल वशिष्ठ, अरुणा छींपा, सुमन पंचारिया, जशोदा पंचारिया, जयश्री भाटी, शिव मेघवाल,सीपी तिवाड़ी(मानसा) आदि ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। डॉ गुंजन सोनी ने छात्राओं का स्वागत करते हुए संवाद किया तथा सैनिकों के रक्षा सूत्र बांधने के उनके विचारों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *