

अक्षय निधि तप 12 अगस्त से
बीकानेर। गणिवर्य श्री मेहुल प्रभ सागर म.सा., मंथन प्रभ सागर, बाल मुनि मीत प्रभ सागर, साध्वी दीपमाला श्रीजी व शंखनिधि के सान्निध्य शुक्रवार को ढढ्ढा कोटड़ी में श्राविकाओं का शिविर हुआ। श्रावक कन्हैयालाल भुगड़ी के चौविहार (बिना अन्न जल का उपवास) के 43 वें दिन की तथा लक्षित लोढ़ा के 7 वें दिन की तपस्या की अनुमोदना की गई। अक्षय निधि तप 12 अगस्त को शुरू होगा वहीं ’’दादा दत्त सूरी’’ तप का समापन 15 अगस्त को होगा। शनिवार को रक्षा बंधन पर्व पर विशेष व्याख्यान होगा।
श्री सुगनजी महाराज का उपासरा ट्रस्ट, अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद की बीकानेर इकाई की ओर से सकल श्री संघ के सहयोग से आयोजित चातुर्मास के तहत आयोजित शिविर में अनेक श्राविकाओं ने हिस्सा लिया। अखिल भारतीय खरतरगच्छ महिला परिषद की बीकानेर इकाई की मंत्री लीला बेगानी ने बताया कि साध्वी श्री शंख निधि ने शिविर में मुनि व साध्वी वृंद को गोचरी बहराने (देने), सुदेव, सुगुरु भक्ति करने, उनकी वंदना करने के तरीके बताएं। खरतरगच्छ महिला परिषद की बीकानेर की ओर से सभी श्राविकाओं का प्रभावना से अभिनंदन किया गया।
