

18 महीनों तक मिलेगा Google AI Pro का मुफ़्त एक्सेस
गूगल का जियो यूजर्स को तोहफा, 35,100 रूपय की कीमत का Google AI Pro फ्री, 2 TB क्लाउड स्टोरेज, Google Gemini 2.5 Pro का एक्सेस, लेटेस्ट Nano Banana, Veo 3.1 और Notebook LM का भी एक्सपेंडिड एक्सेस, रिलायंस और गूगल मिलकर भारत की AI क्रांति को देंगे नई रफ्तार, Tensor Processing Units से भारतीय उद्योग, बड़े और जटिल AI मॉडल कर सकेंगे विकसित, AI हार्डवेयर तक होगी कंपनियों की पहुंच, Gemini Enterprise पर बनेंगे AI एजेंट्स
बीकानेर। रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (RIL) और गूगल ने आज एक बड़ी रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। जिसके तहत दोनों कंपनियाँ मिलकर भारत में आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग को तेज़ी से बढ़ाएँगी। इस साझेदारी की सबसे बड़ी खासियत है, जियो यूजर्स को 18 महीनों के लिए Google AI Pro प्लान का मुफ़्त एक्सेस। इस ऑफर की कीमत करीब ₹35,100 प्रति यूज़र है। यूज़र्स को Google Gemini 2.5 Pro, लेटेस्ट Nano Banana और Veo 3.1 मॉडल के साथ शानदार इमेज और वीडियो बनाने की एक्सपेंडिड लिमिट मिलेगी। पढ़ाई और रिसर्च के लिए Notebook LM का बढ़ा हुआ एक्सेस, 2 TB क्लाउड स्टोरेज जैसी प्रीमियम सेवाएँ भी ऑफर में शामिल हैं। शुरुआत में इस सुविधा को18 से 25 वर्ष के जियो यूज़र्स के लिए खोला जाएगा, बाद में सभी जियो यूजर्स को इसका एक्सेस मिलेगा। यह AI सुविधा कंपनी सिर्फ उन जियो ग्राहकों को मुहैया कराएगी जिनके पास 5जी अनलिमिटेड प्लान्स होंगे। रिलायंस की सहायक कंपनी रिलायंस इंटेलिजेंस लिमिटेड और गूगल मिलकर जियो ग्राहकों के लिए यह खास AI सुविधा लेकर आए हैं। इसका उद्देश्य, हर भारतीय उपभोक्ता, संस्था और डेवलपर को AI से जोड़ना है।
