Bikaner Bikaner District Rajasthan

बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा कल

image description

बलिदान दिवस पर श्रद्धाजंलि सभा कल
बीकानेर। भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 41वें बलिदान दिवस पर बीकानेर जिला कांग्रेस कमेटी शहर जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत एवं देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग के संयुक्त नेतृत्व में शुक्रवार को पब्लिक पार्क, कलेक्ट्रेट परिसर स्थित इंदिरा गांधी मूर्ति पर श्रद्धाजंलि सभा आयोजित करेगी। जिसमें उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। जिला संगठन महामंत्री मार्शल प्रहलादसिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में शहर व देहात जिला, ब्लॉक,मण्डल,बूथ पदाधिकारीगण, अग्रिम संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों आदि के पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण, पार्षदगण सहित सभी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *