

योग साधकों का किया सम्मान
बीकानेर। नेचर योगा एण्ड फ्लेक्सिबिलिटी ग्रुप एवं पतंजलि योग समिति की ओर से रविवार को सियाणा भैरव पार्क में योग साधकों का सम्मान किया गया। योग प्रशिक्षक अभिषेक, शिवजी, शालू, आरती एवं शिवांगी ने योग साधकों को आसन, प्राणायाम करवाया गया। योगिता, शोभा, अनुराधा, प्रियांशी, भगवती ने एडवांस योगा की शानदार प्रस्तुति दी. इसके अलावा मोहित, निघू ने एडवांस योगा किया। कार्यक्रम में प. महेन्द्र व्यास, भाया महाराज, भरत पुरोहित, ओमप्रकाश राठी, राम प्रकाश चाण्डक ने योग गुरु अजय स्वामी, भवानी शंकर सांखला, निखिल स्वामी को सम्मानित किया। योग प्रशिक्षक एवं योग साधकों ने प्रमाणपत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शालू, आरती एवं शिवजी छंगाणी ने किया।
