Bikaner Bikaner District

कैरियर काउंसलिंग एवं सम्मान समारोह 29 जून को

image description

कैरियर काउंसलिंग एवं सम्मान समारोह 29 जून को
बीकानेर। श्री विश्वकर्मा सुथार एकता फोर्स के तत्वावधान में आयोजित सुथार समाज की प्रतिभाओं का राज्य स्तरीय कैरियर काउंसलिंग एवं सम्मान समारोह 29 जून को बीकानेर में आयोजित किया जाएगा।
संगठन के प्रवक्ता डीपी सुथार ने बताया कि संगठन समाज में जागरूकता के लिए वर्षों से प्रयासरत हैं। इसी श्रृंखला में संगठन ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान करने और कैरियर काउंसलिंग का निर्णय किया है। इस संबंध में सुरोजी पुरोहित ऑडिटोरियम,विश्वकर्मा सर्किल वाली रोड़, गोकुल सर्किल,नत्थूसर गेट के पास,बीकानेर में एक राज्य स्तरीय भव्य कैरियर काउंसलिंग एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें राजस्थान के विभिन्न जिलों से अपने अपने शिक्षा क्षेत्र में प्रतिभा के बल पर समाज का गौरव बढ़ाने पर विशेष समारोह में सम्मान और आवश्यक मार्गदर्शन किया जाएगा।
संगठन के अध्यक्ष भोमराज सुथार के नेतृत्व में विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई है ताकि कार्यक्रम संपन्न हो सकें। सुथार ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों से सफलतम समाज बंधुओं द्वारा प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा तथा कैरियर काउंसलिंग की जाएगी ताकि सभी का उज्ज्वल भविष्य निर्माण हो। कार्यक्रम प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि के बाद विभिन्न जिलों से 450 प्रतिभाओं का नामांकन हो चुका है।जिला अध्यक्ष मनोज सुथार ने बताया कि इस कार्यक्रम में उधोगपति, श्रीसुथार रत्न नरसी कुलरिया (सुथार), अतिरिक्त महाधिवक्ता श्याम सुंदर लदरेचा, राजस्थान हाईकोर्ट, उपखण्ड अधिकारी पवन कुमार सुथार, मांगीलाल सुथार, आईपीएस विशाल जाँगिड़, आरपीएस लक्ष्मी सुथार, जयपुर, ह््रदय रोग विशेषज्ञ डॉ जयकिशन सुथार, डॉ अमिताभ सुथार, प्राचार्य मंजू सुथार, सिंथेसिस निदेशक जेठमल सुथार, संगठन शिक्षामंत्री, सहित कई वक्ता युवाओ का मार्गदर्शन करेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *