Bikaner Bikaner District Rajasthan

बसंत पंचमी के पूर्व दिवस पर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना

बसंत पंचमी के पूर्व दिवस पर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना
बीकानेर। नालन्दा पब्लिक सी.सै. स्कूल की करुणा क्लब की इकाई ने शनिवार को बसंत पंचमी के पूर्व दिवस पर वसन्तोत्सव मां सरस्वती के पूजन के साथ मनाया गया। समारोह में शाला प्राचार्य राजेश रंगा ने बसंत पंचमी मनाने के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला शाला के विद्यार्थी आशुतोष पुरोहित, मनीष व्यास, भुवनेश पुरोहित, भुवनेश प्रजापत, युक्ता ओझा, ऋषिका हर्ष, समृद्धि पारीक, पूजिता पंवार आदि विद्यार्थियों ने भी विचार रखें इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में अध्यापिका हेमलता व्यास, कुसुम जोशी, अंजू राव, प्रीति राजपूत आदि ने भी बसंत पंचमी की उपादेयता पर अपने विचार रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *