Bikaner Bikaner District Rajasthan

अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर हो अग्रसर

अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर हो अग्रसर
बीकानेर। शीतला गेट स्थित शांति विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय की करुणा क्लब इकाई द्वारा बसंत पंचमी का महोत्सव शनिवार को शाला में मनाया गया। इस अवसर पर शाला सचिव रमेश कुमार मोदी ने विद्यार्थियों को विभिन्न कहानियों के माध्यम से बताया कि अपने लक्ष्य की प्राप्ति करने के निरंतर अग्रसर होना चाहिए और बसंत ऋतु के बारे में जानकारी भी विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाई गई। शाला प्रधान हनुमान छींपा ने मां सरस्वती के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ज्ञान की देवी के बारे में विस्तृत विवरण विद्यार्थियों के मध्य साझा किया। कार्यक्रम में शाला के करुणा क्लब प्रभारी सौरभ बजाज ने विद्यार्थियों को बताया कि हमें ब्रह्म मूहर्त में बसंत पंचमी मां सरस्वती के दर्शन इत्यादि कर उनका पूजन कर अपने लक्ष्य को निरंतर हासिल करना चाहिए। शाला के प्रतीक टाक, प्रद्युम्न दैय्या, नीतू, खेमचंद टाक, कल्पित कुमार दैय्या, विवेक सोलंकी, तरुण बडगूजर, आदित्य टाक आदि ने अपने चित्रण द्वारा सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन शाला के करुणा क्लब प्रभारी सौरभ बजाज ने किया। कार्यक्रम में सीमा पुरोहित, कमला जोशी, गायत्री राठौर, सीमा पूरी, अनीता आचार्य, चंद्रा सोलंकी, उमा सोलंकी, लोकेश सोलंकी, अंकुश गहलोत, राजीनकांत त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *