Bikaner Bikaner District Rajasthan

आत्महत्या रोकथाम सप्ताह के तहत बीएसएफ सेक्टर हेडक्वार्टर में आयोजित हुई कार्यशाला

आत्महत्या रोकथाम सप्ताह के तहत बीएसएफ सेक्टर हेडक्वार्टर में आयोजित हुई कार्यशाला
बीकानेर। विश्व आत्महत्या रोकथाम सप्ताह के छठे दिन सोमवार को जयपुर रोड स्थित बीएसएफ सेक्टर हेडक्वार्टर में कार्यशाला का आयोजन किया गया। मानसिक रोग और नशा मुक्ति विभाग के आचार्य और विभागाध्यक्ष डॉ हरफूल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में डॉ. महेंद्र कुमार तथा डॉ अंशुमान ने आत्महत्या रोकथाम के उपायों, मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल तथा तनाव प्रबंधन पर जानकारी दी। उन्होंने आत्महत्या रोकथाम के क्यूपीआर मॉडल के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह मॉडल एक गेटकीपर प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जो आम लोगों से लेकर पेशेवर तक को आत्महत्या की आशंका वाले व्यक्ति की मदद करना सिखाता है। कार्यशाला में मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक संवाद टेली मानस टोल फ्री नंबर 14416 की जानकारी भी दी गई।
इस दौरान डीआईजी अजय लूथरा, कमांडेंट अशोक कुमार, नवीन मोहन शर्मा, डॉ. कौशिक पटवारी महेंद्र सिंह सीआरए विनोद कुमार पंचारिया, नर्सिंग स्टाफ राजीराम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *