

योग एवं ऋतु आहार विज्ञान पर कार्यशाला कल
बीकानेर। आध्यात्मिक पर्व नवपद ओली के पांचवें दिन शुक्रवार को रांगड़ी चौक के सुगनजी महाराज के उपासरे में गणिवर्य मेहुल प्रभ सागर म.सा., मुनि मंथन प्रभ सागर, बाल मुनि मीत प्रभ सागर, साध्वी दीपमाला एवं शंख निधिश्रीजी के सान्निध्य में साधु पद की पूजा व वंदना की गई। शनिवार को मुनि व साध्वी वृंद के सानिध्य में सुगनजी महाराज के उपासरे में ’योग एवं ऋतु आहार विज्ञान’ (दादी नानी के घरेलू नुस्खे) विषयक महिलाओं की विशेष कार्यशाला आयोजित की जाएगी।
