Bikaner Bikaner District Rajasthan

खरतरगच्छ गौरव सम्मान समारोह में मेधावी एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

खरतरगच्छ गौरव सम्मान समारोह में मेधावी एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
बीकानेर। अखिल भारतीय खरतरगच्छ महिला परिषद, खरतरगच्छ युवक परिषद बीकानेर शाखा एवं खरतरगच्छ ज्ञान वाटिका के संयुक्त तत्वावधान में सुगन महाराज के उपासरे में खरतरगच्छ गौरव सम्मान समारोह का आयोजन श्रद्धा एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में नर्सरी से 12वीं कक्षा तक की परीक्षाओं में 95 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों तथा साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन में प्रथम रैंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मनीषा खजांची, मंत्री श्रीमती लीला बेगानी, विक्रम भुगड़ी, शांतिलाल कोठारी एवं श्वेता कोठारी ने विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि शिक्षा जीवन की सफलता का आधार है, लेकिन इसके साथ जैन धर्म, संस्कार एवं संस्कृति से जुड़े रहना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से नैतिक मूल्यों को अपनाते हुए समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *