

महिला विंग ने सेवा आश्रम में की सेवा
बीकानेर। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महिला विंग अध्यक्ष ममता राठी के नेतृत्व में टीम द्वारा सेवा आश्रम में निःशक्त एवं विमंदित जनों की सेवा का कार्य किया गया। इस दौरान टीम ने समाजसेवी शिव रतन अग्रवाल के निधन पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की। कार्यक्रम में ममता राठी एवं महामंत्री सरिता नाहटा ने कहा कि शिव रतन अग्रवाल का जीवन सेवा, संघर्ष और सफलता की प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने उनके समाजसेवी योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके कार्य सदैव लोगों को प्रेरित करते रहेंगे। इस अवसर पर सुमन जैन और सुरभि अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल का समाज के उत्थान हेतु शिक्षा, सेवा एवं विभिन्न सामाजिक कार्यों में योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। कार्यक्रम में ज्योति विजयवर्गीय, मंत्री दीपशिखा विजयवर्गीय, उपाध्यक्ष हिना बाफना, उर्मिला गोयल, श्रीमती इंदु जैन, संजना सुराणा सहित अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के माध्यम से सेवा भावना और समाज के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।
