Bikaner Bikaner District Rajasthan

राजपुरोहित समाज की महिलाओं ने मनाया लहरिया उत्सव

राजपुरोहित समाज की महिलाओं ने मनाया लहरिया उत्सव
बीकानेर। नोखा कस्बे के राजपुरोहित सभा भवन में नोखा शहरी महिला मंडल द्वारा रविवार को पहली बार लहरिया उत्सव का आयोजन किया गया। इस रंगारंग और उल्लासपूर्ण कार्यक्रम में राजपुरोहित समाज की महिलाओं ने भारी संख्या में भाग लेते हुए पारंपरिक परिधान, उमंग और सांस्कृतिक गरिमा के साथ समाज की एकता और समरसता का संदेश दिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने लहरिया पोशाक पहन कर राजस्थानी गीतों पर नृत्य किया। कार्यक्रम में सुमित्रा देवी,रेणु देवी,पूरण देवी,जशोदा देवी सहित समाज की अनेक महिलाओं ने सक्रिय रूप से भागीदारी की और आयोजन की शोभा बढ़ाई। सभी महिलाओं ने पूरे उत्साह और आनंद के साथ भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *