Bikaner Bikaner District Rajasthan

बिश्नोई की मदद से अंजू देवी को बकाया बिल के रूपये देने होंगे किश्तों में

बिश्नोई की मदद से अंजू देवी को बकाया बिल के रूपये देने होंगे किश्तों में
बीकानेर। पिछले 6 साल से बिना बिजली जीवनयापन करने वाली विधवा महिला का घर अब बिजली से रोशन होगा। इसके लिये पूर्व पार्षद मनोज विश्नोई का संघर्ष आखिरकार काम आया और बिजली कंपनी ने विश्नोई की शर्तों पर हामी भरते हुए विधवा के घर बिजली कनेक्शन पुनः चालू करने तथा पांच किश्तों में बकाया राशि जमा करने पर सहमति प्रदान कर दी है। जिसके चलते आगामी दो दिनों में कंपनी की ओर से कने क्शन को शुरू कर मीटर लगा दिया जाएगा। इसको लेकर मंगलवार को बिजली कंपनी के अभियंता व उच्चाधिकारियों की मुख्य कार्यालय में विश्नोई व विधवा अंजू सोनी से वार्ता की। वार्ता में विधवा की ओर से दो मांगों के निस्तारण की गुहार लगाई गई थी। जिस पर सहमति जताते हुए कंपनी के अधिकारी राजी हो गये और बकाया चालीस हजार रूपये पांच किश्तों में जमा करवाने की बात कही गई।
ये है प्रकरण
मुक्ता प्रसाद निवासी अंजू सोनी पिछले 6 साल से बिना बिजली के अपने घर में जीवनयापन कर रही है। जिसका बिजली कनेक्शन बिल जमा नहीं क रवाने को लेकर कंपनी की ओर से काट दिया गया। जबकि इस विधवा ने कंपनी के अधिकारियों को आसान किश्तों में बिल जमा करवाने की गुहार भी लगाई। परन्तु बिजली कंपनी के अधिकारियों ने ऐसा नहीं किया बल्कि इसके घर से मीटर तक हटा दिया। इसको लेकर पूर्व पार्षद मनोज विश्नोई ने पहले तो अभियंताओं से बातचीत की। जब वे नहीं माने तो आन्दोलन की चेतावनी दी। जिसके बाद कंपनी ने मंगलवार को दोनों का वार्ता के लिये बुलाया था। विश्नोई ने विधवा महिला के साथ न्याय करने पर बिजली कंपनी के अधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि कंपनी ने मानवीयता की मिसाल पेश कर एक अच्छा संदेश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *