

छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर छात्र चेतना यात्रा कल
बीकानेर। छात्र संघ चुनावों की बहाली की मां को लेकर एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष सुन्दर बैरड़ के नेतृत्व में छात्र चेतना यात्रा का आयोजन किया जाएगा। स्थानीय गांधी पार्क से कलेक्ट्रेट तक सैंकड़ो छात्रों द्वारा पैदल मार्च कल आयोजित होगी तथा कलेक्ट्रेट परिसर का घेराव किया जायेगा । छात्रों की मांग है कि लंबे समय से छात्र संघ चुनावों पर रोक लगी हुई है,जिससे छात्रों की लोकतांत्रिक भागीदारी और उनकी समस्याओं को उचित मंच नहीं मिल पा रहा है। इसी समस्या को लेकर सुन्दर बैरड़ की मांग है कि सरकार और प्रशासन छात्र संघ चुनाव तत्काल बहाल करें ताकि छात्र अपनी प्रतिनिधि ताकत को पुनः प्राप्त कर सकें।
