

महेश नवमी पर सर्व समाज के लिए रक्तदान शिविर 21 जून को
बीकानेर। महेश नवमी के उपलक्ष्य में माहेश्वरी सभा द्वारा 21 जून को मोहता जसवंत भवन में सर्व समाज के लिए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध करवाने के साथ-साथ समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। माहेश्वरी सभा के अनिल सोनी ने बताया कि शिविर में आमजन स्वेच्छा से रक्तदान कर सकते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान कर मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने की अपील की। कार्यक्रम के लिए आसाराम पेड़ीवाल एवं इन्द्र कुमार को संयोजक बनाया गया है। नरेन्द्र राठी एवं महेश दम्माणी ने बताया कि शिविर के सफल आयोजन में जितेन्द्र डागा, अंकित बिन्नानी, महेश दम्माणी, विमल कुमार दम्माणी, रामकुमार मूंघड़ा, विनोद झंवर, पवन राठी, कैलाश राठी तथा दीपक बिनानी सहित अनेक कार्यकर्ता सहयोग करेंगे।
