

विप्र फाउंडेशन ने व्यास का किया स्वागत
बीकानेर। विप्र फाउंडेशन, जोन 1-बी, बीकानेर की ओर से संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुलदीप व्यास के बीकानेर आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भंवर पुरोहित के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर कुलदीप व्यास ने कहा कि विप्र फाउंडेशन सामाजिक एकजुटता, समाजहित एवं संगठनात्मक गतिविधियों को निरंतर मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रहा है। उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं से समाजहित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष सुभाष जोशी ने कहा कि कुलदीप व्यास का बीकानेर आगमन संगठन के कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और प्रेरणा का अवसर है। उन्होंने संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में धनसुख सारस्वत, चंद्रकला आचार्य, सुरेंद्र ओझा, सुमिता व्यास, नागेंद्र पुरोहित, अश्विनी कुमार शर्मा, गिरिराज आचार्य, केशव सांखी, दिनेश जोशी, जुगल किशोर सेवग, नारायण जोशी एवं नागूभा सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
