

बम्बलू में किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
बीकानेर। वेटरनरी विश्वविद्यालय ने यूनिवर्सिटी सोशल रिस्पांसिबिलिटी (यूएसआर) के तहत गोद लिए गए गांव बम्बलू में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में खेजड़ी एवं नीम के पौधे लगाए गए। प्रो. बी.एन. श्रृंगी ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य ग्रामवासियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा हरित वातावरण को प्रोत्साहित करना है। डॉ. संजय सिंह ने बताया कि विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर विद्यार्थियों और ग्रामीणों को प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. सुनील जांगीड़, मुकेश आमेरिया, विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। विश्वविद्यालय ने भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण से जुड़े ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित करने की बात कही।
