Bikaner Bikaner District Rajasthan

खारा उद्योग संघ का हरित संकल्प, रिको पार्क में लगाए 1100 पौधे

खारा उद्योग संघ का हरित संकल्प, रिको पार्क में लगाए 1100 पौधे
बीकानेर। खारा उद्योग संघ ने रिको स्थित उजाड़ पार्क को हरित स्वरूप देने के उद्देश्य से पौधरोपण अभियान चलाया। अभियान के तहत पार्क का सौंदर्यीकरण करते हुए 1100 पौधों का रोपण किया गया। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व संघ द्वारा लगाए गए 550 पौधे अब विकसित होकर सघन वृक्षों का रूप ले चुके हैं। संघ के परविंदर सिंह राठौड़ ने बताया कि पार्क को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संस्था लगातार पौधरोपण एवं संरक्षण का कार्य कर रही है। इस दौरान मनोज कुमार बंसल और राजकुमार मीणा ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी, संजय जैन सांड सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *