Bikaner Bikaner District Rajasthan

सब्जी विक्रेताओं ने लगाई जिला कलेक्टर से गुहार

सब्जी विक्रेताओं ने लगाई जिला कलेक्टर से गुहार
बीकानेर। स्थानीय पूगल रोड़ स्थित सब्जी मंडी के आगे अस्थाई दुकानें लगाने वाले सब्जी-फल विक्रेताओं ने आज जिला कलक्टर को एक ज्ञापन देकर जीविकापार्जन की गुहार लगाई है। कलक्टर से मिले शिष्टमंडल ने अवगत कराया कि वे पिछले 20 वर्षों से पूगल रोड स्थित सब्जी मंडी के आगे अस्थाई दुकानों का संचालन कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे है। विगत दो माह पूर्व निगम की ओर से नाला सफाई के नाम पर उनकी अस्थाई दुकानों को हटाया गया था और वापस ठेले नहीं लगाने दिए गये। जिसके लिये पूर्व में कलक्टर को आग्रह किया तो कलक्टर ने निगम आयुक्त को उचित व्यवस्था के दिशा निर्देश भी दिए थे। उसके बाद भी आज दिनांक तक किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जबकि पहले भी कचहरी परिसर,फड़बाजार सहित अनेक स्थानों पर लगे ठेलों के लिये प्रशासन की ओर से अस्थाई व्यवस्था की गई है। ऐसे में प्रशासन की ओर से हम ठेला संचालकों को भी अपने जीविकोपार्जन के लिये पूगल रोड पर अस्थाई ठेला लगाने की अनुमति दें तो परिवार का पालन पोषण उचित तरह किया जा सकें। प्रतिनिधि मंडल में खुशाल चंद,मो रफीक,श्रवण सिंह,हुकमाराम,नवाब,नत्थूसिंह,सतू,कालू,सिकन्दर,सुरजाराम,सुभाष कूकणा,किशनाराम सहित अनेक ठेला संचालक शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *