Bikaner Bikaner District Rajasthan

मानव दुर्व्यापार के खिलाफ जागरूकता अभियान का आयोजन

मानव दुर्व्यापार के खिलाफ जागरूकता अभियान का आयोजन
बीकानेर। बीकानेर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल, राजकीय रेलवे पुलिस व जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन (राजस्थान महिला कल्याण मण्डल) की संयुक्त टीम द्वारा विश्व मानव दुर्व्यापार के खिलाफ जागरूकता अभियान का आयोजन रेलवे स्टेशन बीकानेर मे किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम के दौरान रेलवे सुरक्षा बल के उप निरीक्षक अजय मय टीम व अमित कुमार जिला समन्वयक जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन/ राजस्थान महिला कल्याण मंडल मय टीम द्वारा प्लेटफार्म, ऑटो स्टैंड आदि पर बाल दुर्व्यापार को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान रेलवे सुरक्षा बल से सहायक उप निरीक्षक निवास सिंह, कॉन्स्टेबल राजकुमार मीणा,कांस्टेबल राजपाल सिंह , कांस्टेबल सुरेश , कांस्टेबल विनोद,महिला कांस्टेबल प्रीति खटक , व जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन टीम से पिंकी जनागल व बाबूलाल इनखिया , जयप्रकाश आदि मौजूद रहे। यह अभियान आगामी 30 जुलाई विश्व मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवस तक जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *