Bikaner Bikaner District Rajasthan

बाबा गंगाईनाथ जी महाराज के निर्वाण दिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम

बाबा गंगाईनाथ जी महाराज के निर्वाण दिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम
बीकानेर। बाबा गंगाईनाथ जी महाराज के 42वें निर्वाण दिवस के पावन अवसर पर बाबा गंगाईनाथ समाधि स्थल सेवा समिति, जामसर द्वारा धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और भव्यता के साथ संपन्न होंगे। समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्रपाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 दिसंबर (रविवार) को बाबा गंगाईनाथ समाधि स्थल पर रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा, वहीं 15 दिसंबर को भंडारा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *