Bikaner Bikaner District Rajasthan

 डीएलएड द्वितीय वर्ष परीक्षा का परिणाम जारी

image description

 डीएलएड द्वितीय वर्ष परीक्षा का परिणाम जारी
बीकानेर। प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशक श्री सीताराम जाट ने शुक्रवार को प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र द्विवर्षीय डिप्लोमा (डीएलएड) द्वितीय वर्ष परीक्षा-2025 का परीक्षा परिणाम जारी किया। जाट ने 23 हजार 279 परीक्षार्थियों का परिणाम जारी किया। जिसमें 22 हजार 716 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए हैं। वहीं 448 परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम पूरक अथवा सशर्त पूरक रहा। इसके अलावा 115 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे। श्री जाट ने बताया कि परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम स्वयं की लॉगिन आईडी से डीएलएड एग्जाम पोर्टल पर ऑनलाइन देख सकते हैं। उल्लेखनीय है कि डीएलएड द्वितीय वर्ष परीक्षा का आयोजन एक से 11 अक्टूबर तक किया गया था। परीक्षा परिणाम जारी होने के दौरान  उपनिदेशक नरेंद्र कुमार सोनी, पंजीयक महेश कुमार शर्मा, सहायक निदेशक दिनेश कुमार आचार्य, महेश कुमार सुथार, सहायक अनुसंधान अधिकारी मुन्नी राम गोदारा, संस्थापन अधिकारी मनोज कुमार शर्मा, सुरेश व्यास अनिल गुर्जर एवं पंजीयक कार्यालय के अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *