Bikaner Bikaner District Rajasthan

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम
बीकानेर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत गुरुवार को जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग द्वारा महिला औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र में विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक डॉ. अनुराधा सक्सेना के निर्देशानुसार प्रचेता विजयलक्ष्मी जोशी द्वारा योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं और बच्चियों को लेकर महिला अधिकारिता की सभी योजनाओं जैसे सखी, महिला सुरक्षा सलाह केंद्र पन्नाधाय सुरक्षा सम्मान केंद्र, लाडो प्रोत्साहन के विषय में बताया। पर्यवेक्षक रश्मि कल्ला ने एनीमिया एवं स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी दी। महिला औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र के स्टाफ द्वारा कार्यक्रम संचालित करते हुए महिला हुनर के तहत किए जाने वाले कार्यक्रमों का डेमो दिया गया। छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बेहतर प्रस्तुतीकरण देने वाली बेटियों को विभागीय डायरी और फोल्डर दिए गए तथा प्रचार प्रसार सामग्री दी गई। कार्यक्रम में महिला अधिकारिता के पन्नाधाय सुरक्षा सम्मान केंद्र, सखी केंद्र के प्रबंधक तथा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *