

नो बैग डे पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय उत्तरादी ढाणियां बिलनिनयासर में शनिवार को राजस्थान दिवस के उपलक्ष में नौ बैग डे के दौरान विभिन्न गतिविधियां करवाई गई। प्रधानाध्यापक रामकिशन गोदारा ने बताया कि इस दौरान शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा राजस्थान की पारंपरिक पोशाक पहनकर भाषण, कविता तथा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार दिया गया। इस दौरान शिक्षिका सरोज बिश्रोई शारीरिक शिक्षक लेखराम तर्ड शिक्षक धर्माराम डूकिया, महेंद्र सिंह फगेडिया, मुन्नी कंवर, रामेति एसएमसी अध्यक्ष कुशलाराम मकवाना एवं सदस्य गणों सहित अभिभावक श्याम सुंदर बिश्नोई तथा ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
