Bikaner Bikaner District Rajasthan

पुनर्वास शिक्षा कार्यक्रम का शुभारंभ

पुनर्वास शिक्षा कार्यक्रम का शुभारंभ
बीकानेर। सूर्या विशेष शिक्षा महाविद्यालय में दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 पर तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सतत पुनर्वास शिक्षा कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरविंद बिश्नोई वित्त नियंत्रक एवं कुलसचिव महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर एवं अतिरिक्त कुलसचिव बिट्ठल दास बिस्सा, संस्था निदेशक भीष्म कौशिक ने सतत शिक्षा कार्यक्रम की महता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह कार्यक्रम विशेष बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करने और उन्हें समाज के मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य करता है। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में रिसोर्स पर्सन अमित कुमार ने दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के बारे में विस्तार से बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *