

वंदे मातरम@150ः शुक्रवार को होंगे विभिन्न कार्यक्रम
जूनागढ़ के आगे से निकलेगी प्रभात फेरी, रवींद्र रंगमंच पर होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम, सूरसागर के पास गूंजेंगे देशभक्ति के तराने, चित्रों की लगेगी प्रदर्शनी
बीकानेर। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वंदे मातरम@150 कार्यक्रमों की शुरूआत शुक्रवार को होगी। जिला कलक्टर ने गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में इनकी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि देशभक्ति से ओतप्रोत इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी के प्रयास कि जाएं। शुक्रवार के कार्यक्रमों की शुरूआत प्रभात फेरी से होगी। यह जूनागढ़ के आगे से निकाली जाएगी। इसमें विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी, स्काउट गाइड के कैडेट्स, साइकिल धावक, पुलिस के जवान, महिला अधिकारिता तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यकर्ता आदि की भागीदारी रहेगी। उन्होंने बताया कि यह मार्च विभिन्न मार्गों से होती हुई रवीन्द्र रंगमंच पहुंचेगी। शहीद स्मारक पर शहीदों की श्रद्धांजलि का कार्यक्रम होगा।
