

दीपमाला कर की गंगा आरती
बीकानेर। देव दीपावली के पावन अवसर पर कार्तिक माह में महाराणा प्रताप पार्क, जय नारायण व्यास कॉलोनी की महिलाओं द्वारा 1001 दीप प्रज्ज्वलित किए गए तथा गंगा आरती का आयोजन किया गया। आयोजन में सभी बहनों ने श्रद्धा, उल्लास और एकता के साथ सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस मौके पर शीला डांग, मंजुषा भास्कर ,कौशल्या खत्री, राशि पाहुजा, सीमा, दिव्या तनेजा, रजनी कालड़ा, रीता तनेजा, संजू खत्री आदि उपस्थित थी।
