

बीकानेर स्थापना दिवस के पोस्टर का लोकार्पण
बीकानेर। नगर के स्थापना दिवस पर जिला प्रशासन बीकानेर, बीकानेर विकास प्राधिकरण, राजस्थान संगीत नाटक अकादमी, जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में 16 अप्रैल शाम 5 बजे श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर के सामने स्थित गढ़ गणेश मंदिर परिसर में चंदा महोत्सव तथा 17 अप्रैल को श्लक्ष्मीनाथ जी पार्क में परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सीताराम कच्छावा ने बताया कि इन दो दिवसीय कार्यक्रमों के पोस्टर का लोकार्पण जिला कलेक्टर ने किया। इस मौके पर विनोद महात्मा, कैलाश चंद्र छींपा,चंद्र प्रकाश, अनिल सोनी, मुकेश जोशी, हरी प्रकाश जोशी,आजाद पुरोहित मनोज कुमार आदि सदस्य उपस्थित थे।
