Bikaner Bikaner District Rajasthan साहित्य एवं कला

नगर स्थापना दिवस पर माचिस की खाली डिब्बियों की प्रदर्शनी

नगर स्थापना दिवस पर माचिस की खाली डिब्बियों की प्रदर्शनी
बीकानेर। नगर स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित 6 दिवसीय “उछब थरपणा” कार्यक्रम के छठे दिन एक अनोखी और नवाचार से भरपूर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में युवा संग्रहकर्ता भानुप्रताप डूडी द्वारा एकत्रित हजारों माचिस की खाली डिब्बियों (पेटियों) का संग्रह प्रदर्शित किया गया, जिसने दर्शकों को खासा आकर्षित किया। प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रख्यात व्यंग्यकार बुलाकी शर्मा ने कहा कि माचिस की इन खाली डिब्बियों पर बने चित्र व्यक्ति की पुरानी स्मृतियों को ताजा कर देते हैं। उन्होंने इस संग्रह को अद्भुत और अनोखा बताते हुए कहा कि हजारों चित्रों का यह संग्रह मन मोह लेने वाला है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शरद केवलिया ने अपने संबोधन में कहा कि यह प्रदर्शनी विशेष रूप से युवा पीढ़ी के लिए ज्ञानवर्धक है। इससे उन्हें संग्रहण की कला और पुरानी वस्तुओं के महत्व को समझने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर राजेश रंगा, भवानी सिंह राठौड़, हरिनारायण आचार्य, हेमलता व्यास, अंजू राव, राजेश्वरी व्यास, चंपालाल गहलोत, अशोक शर्मा, नवनीत व्यास, अख्तर अली, घनश्याम ओझा, तोलाराम सारण, भैरूरतन, इन्द्रजीत, राहुल, पुनीत कुमार रंगा, श्रीमती मीना, आलोक जोशी, विजयसिंह चौहान, भंवर मोदी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *