Bikaner Bikaner District Rajasthan

अंडर-14 गर्ल्स व बॉयज कुश्ती प्रतियोगिता 4 सितंबर से

विद्यार्थियों के हित में जेएससी का सराहनीय प्रयास
बीकानेर। 66वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर-14 गल्र्स व बॉयज कुश्ती प्रतियोगिता 4 सितम्बर से होने जा रही है। नोखा रोड स्थित जेएससी इंग्लिश एकेडमी इस प्रतियोगिता को रिप्रजेंट करने जा रही है। जेएससी के डायरेक्टर जीत सोलंकी ने बताया कि 4 सितम्बर को इस प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक जेठानन्द व्यास द्वारा किया जाएगा। जीत सोलंकी ने बताया कि 4 सितम्बर से 7 सितम्बर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में पहले दिन प्रतिभागियों के भारवर्ग आदि मापदंडों को आंका जाएगा तथा 7 सितम्बर तक मुख्य प्रतियोगिता का आयोजन होगा। शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में विद्यार्थी हित को देखते हुए गंगाशहर के जेएससी विद्यालय में कुश्ती की प्रतियोगिता होना वाकई गौरव की बात है। प्रतियोगिता का उद्घाटन 4 सितम्बर गुरुवार दोपहर 12 बजे होगा। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से सैकड़ों विद्यार्थी इस प्रतियोगिता में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *