Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

आधुनिक कैंसर निदान तकनीकों पर दो दिवसीय आरटी-पीसीआर प्रशिक्षण शुरू

आधुनिक कैंसर निदान तकनीकों पर दो दिवसीय आरटी-पीसीआर प्रशिक्षण शुरू
बीकानेर। चिकित्सकों एवं प्रयोगशाला विशेषज्ञों को कैंसर के आधुनिक आणविक निदान की नवीनतम तकनीकों में व्यावहारिक दक्षता प्रदान करने के उद्देश्य से दो दिवसीय हैंड्स-ऑन आरटी-पीसीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। डॉ. सुरेंद्र कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित प्रशिक्षण में डॉ. नीती शर्मा, डॉ. डी. पी. सोनी, डॉ. सुरेंद्र बेनीवाल एवं डॉ. सुनीता कुल्हरि उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मॉलिक्यूलर पैथोलॉजी लैब वर्कफ़्लो, न्यूक्लिक एसिड एक्सट्रैक्शन, रियल-टाइम पीसीआर, डेटा विश्लेषण, परिणामों की व्याख्या, गुणवत्ता प्रबंधन, ट्रबलशूटिंग तथा केस आधारित चर्चाओं के माध्यम से आधुनिक कैंसर निदान की व्यावहारिक जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम में देशभर के विशेषज्ञ ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से प्रतिभागियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. विनय मेहरा, डॉ. चित्रलेखा, मोहम्मद फुरकान, रोशन पंचारिया, गुंगुन जोशी एवं रवि जानागल का सहयोग रहा। वहीं डॉ. यशस्विनी, डॉ. अश्विनी, डॉ. कृष्ण डागला सहित विभिन्न विभागों के चिकित्सकों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *