Bikaner Bikaner District Jaipur Rajasthan

गुरु रविदास जयंती पर भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित

गुरु रविदास जयंती पर भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित
बीकानेर। गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला जयपुर स्थित आरआईसी केंद्र के सभागार में आयोजित हुई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज का संपूर्ण जीवन सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के आदर्शों का प्रतीक रहा है। उन्होंने उनके विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा और अजेय कुमार ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर जिला स्तर के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, सह-प्रभारी, विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *