Bikaner Bikaner District

परंपरागत कारीगरों व शिल्पकारों के लिए दो दिवसीय शिविर 24 से

परंपरागत कारीगरों व शिल्पकारों के लिए दो दिवसीय शिविर 24 से
बीकानेर भारत सरकार द्वारा पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत मोची, गुड़िया और खिलौने निर्माता, सुनार, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, ताला बनाने वाले और शिल्पकार आदि पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों की समृद्ध परंपराओं को संरक्षित कर उनके विकास हेतु प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना लांच की गई। इस योजना में शिल्पकारों और कारीगरों को प्रमाण पत्र व आई.डी कार्ड के जरिए पहचान मिलेगी तथा 5 प्रतिशत की रियायती दर के साथ ऋण की सहायता के साथ कौशल उन्नयन, टूलकिट प्रोत्साहन, डिजिटल लेनदेन के लिए प्रोत्साहन और विपणन सहायता प्रदान की जाएगी।
व्यवसायों से जुड़े परंपरागत कारीगर व शिल्पकारों के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र की ओर से 24 अप्रैल (गुरूवार) को प्रातः 11 बजे सामुदायिक भवन, रामदेव जी का मंदिर, प्रताप बस्ती व 25 अप्रैल (शुक्रवार) को प्रातः 11 बजे जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र चौपड़ा कटला रानीबाजार में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *