

दो दिवसीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ
बीकानेर। द्रोणाचार्य शिक्षक प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान के तत्वावधान में दो दिवसीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्देश्य बीकानेर के तीरंदाजों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि गिरिराज रंगा रहे। विशिष्ट अतिथि हुकमचंद ओझा एवं गणेशलाल व्यास थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मदनमोहन छंगाणी ने की। इस अवसर पर गिरिराज रंगा ने कहा कि सफलता के लिए नियमित अभ्यास और अनुशासन सबसे महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे अभ्यास के लिए प्रतिदिन 50 किलोमीटर तक साइकिल चलाते थे। उन्होंने युवा खिलाड़ियों से पूरी एकाग्रता, समर्पण और निरंतर मेहनत के साथ अभ्यास करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन लोकेश व्यास ने किया। इस अवसर पर शिवशंकर छंगाणी, राहुल व्यास, गणेश व्यास सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष खिलाड़ी उपस्थित रहे।
