Bikaner Bikaner District Rajasthan

नृसिंह गिरी महाराज की पुण्यतिथि पर रुद्राभिषेक

नृसिंह गिरी महाराज की पुण्यतिथि पर रुद्राभिषेक
बीकानेर। महात्मा नृसिंह गिरी महाराज की 48वीं पुण्यतिथि के अवसर पर दम्माणियों की बगीची में भगवान महादेव का रुद्राभिषेक एवं महाप्रसादी का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव से किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर आयोजित रुद्राभिषेक एवं धार्मिक अनुष्ठानों के बाद श्रद्धालुओं को महाप्रसादी वितरित की गई। कार्यक्रम में पंडित जुगल किशोर ओझा, कालीचरण ओझा, शिवशंकर छंगाणी, भंवर पुरोहित, रामारतन पुरोहित, मेघराज, शंकरलाल, भवानी दत्त, संजय कुमार, अजय कुमार व्यास, नारायणदास व्यास, गणेशदास, मुख्य यजमान विजय कुमार व्यास, पवन पुरोहित, आर.एस. हर्ष, जगदीश शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *