Bikaner Bikaner District Rajasthan

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय की मुख्य प्रशासिका दादी रतन मोहिनी के देहावसान पर श्रद्धांजलि

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय की मुख्य प्रशासिका दादी रतन मोहिनी के देहावसान पर श्रद्धांजलि
बीकानेर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतन मोहिनी के देहावसान पर बुधवार को संस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू केन्द्रों में श्रद्धांजलि दी गई। दादी रतन मोहिनी का देहावसान सोमवार देर रात को अहमदाबाद में हो गया था। वे 101 वर्ष की थीं। वर्ष 2006 में दादी रतन मोहिनी के नेतृत्व में निकाली गई युवा पदयात्रा को लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संभागीय केन्द्र संचालिका बी.के.कमल, बी.के.हंसमुख भाई,बी.के. राधा, बी.के.मीना व बी.के. रजनी के साथ केंद्र में आने वाले अनेक अनुयायियों, राजयोग साधकों ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व का स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि दी।
बी.के.कमल ने बताया कि राजस्थान के राज्यपाल हरि भाऊ बागड़े व मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, छतीसगढ़ के राज्यपाल रमन डेका व मुख्यमंत्री विष्णु देव ने दादी के निधन पर शोक संदेश भेजकर श्रद्धांजलि दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *