

डॉ. हर्ष निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित
बीकानेर। वरिष्ठ नागरिक समिति के चुनाव बुधवार को समिति कार्यालय में रविकान्त वर्मा की देखरेख में सम्पन्न हुए। नामांकन वापिस लेने के समय के बाद केवल डॉ. एस. एन. हर्ष का नामांकन रहा, अतः निर्वाचन अधिकारी ने सर्वसम्मति से डॉ. हर्ष को अध्यक्ष घोषित किया एवं बाद में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सदस्यो ने डॉ. हर्ष को 12वी बार अध्यक्ष चुने जाने पर शुभकामनाएं दी।
