Bikaner Bikaner District Rajasthan

शिवरतन अग्रवाल को श्रद्धांजलि—व्यापार जगत ने याद किया प्रेरणादायी व्यक्तित्व

शिवरतन अग्रवाल को श्रद्धांजलि—व्यापार जगत ने याद किया प्रेरणादायी व्यक्तित्व
बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल द्वारा स्वर्गीय शिवरतन अग्रवाल ‘फन्ना बाबू’ की पुण्य स्मृति में रविन्द्र रंगमंच में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में शहर के विभिन्न वर्गों, समाजों, व्यापार एवं उद्योग जगत से जुड़े लोगों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में शिवकिशन अग्रवाल, मनोहर अग्रवाल, मधुसूदन अग्रवाल, दीपक अग्रवाल सहित परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। व्यापार मंडल की सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भी फन्ना बाबू को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष जुगल राठी ने कहा कि फन्ना बाबू का व्यक्तित्व अत्यंत प्रेरणादायी और दूरदर्शी था। उन्होंने अपने कार्यों और व्यवहार से व्यापार जगत में एक अलग पहचान स्थापित की। गणेश बोथरा ने उन्हें याद करते हुए कहा कि उनका स्वभाव बेहद सरल, सौम्य और उदार था। वे हमेशा समाजहित और सेवा कार्यों के लिए तत्पर रहते थे। श्रद्धांजलि सभा में महावीर रांका, कमल कल्ला, डी.पी. पच्चीसिया, दीपक अग्रवाल, प्रत्यूष कांथ, देवकिशन मारू, दीपक आंचलिया, संदीप अग्रवाल सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए फन्ना बाबू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया और उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *