

स्व. उषा सक्सेना मातृ शक्ति समारोह में 13 महिलाओं का होगा सम्मान
बीकानेर। लॉयन्स क्लब बीकानेर मल्टीविजन की ओर से आगामी 10 मई रविवार को होटल राजमहल में स्व. उषा सक्सेना मातृ शक्ति समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली शहर की 13 महिलाओं को मातृ शक्ति सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक लॉयन शशांक सक्सेना ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में महिलाओं की प्रेरणादायी भूमिका को सम्मान देना तथा उनके योगदान को प्रोत्साहित करना है। क्लब के उमाशंकर आचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में श्रीमती चन्द्रकांता सोनी, श्रीमती प्रभा बिस्सा, श्रीमती कंचन जोशी, श्रीमती रागिनी सक्सेना, श्रीमती मंजू राजपुरोहित, डॉ. ज्योति वधवा, श्रीमती कामिनी भोजक, श्रीमती कमलिनी मिश्रा, श्रीमती विजयश्री शर्मा, श्रीमती कृष्णा मलिक, श्रीमती कमलेश शेखावत, श्रीमती मंजू गुलगुलिया एवं श्रीमती अलका चौधरी को सम्मानित किया जाएगा। क्लब अध्यक्ष लॉयन सुरेश चन्द्र ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अनुराधा सक्सेना, उपनिदेशक, महिला अधिकारिता विभाग, बीकानेर करेंगी। वहीं कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध पर्वतारोही Sushma Bissa होंगी। समारोह को लेकर क्लब सदस्यों एवं सम्मानित होने वाली महिलाओं में उत्साह का माहौल है। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहेंगे।
