

शीघ्र ही सुधरेगी ट्रेफिक सिग्नल लाईट व यातायात व्यवस्था
बीकानेर। व्यापार उद्योग मण्डल के अध्यक्ष जुगल राठी लगातार विभाग के अधिकारियों से मैराथन बैठक कर बीकानेर के व्यापारी उद्योग जगत व आमजन से जुडी समस्या के समाधान हेतू प्रयासरत है। इसी क्रम में व्यापार मण्डल का एक प्रतिनिधि दल अध्यक्ष जुगल राठी के नेतृत्व में जिला पुलिस अधिक्षक कावेन्द्र सिंह सागर से मिलकर कोटगेट, केईएम रोड, दाऊजी रोड, रेलवे स्टेशन, रानीबाजार, भुजिया बाजार, बडा बाजार आदि क्षेत्रों के व्यापारियों को हो रही परेशानियों से अवगत करवाया एवं शीघ्र समाधान करने की मांग रखी। इस अवसर पर अध्यक्ष जुगल राठी ने बताया कि हमारी ऐशोसिएट संस्थाओं के सदस्यों के साथ हमारे एक अभियान समस्या से समाधान के तहत कई सुझाव व विषय जो व्यापारियों सहित आमजन से जुडे हुए है। इन सभी विषयों पर चर्चा के दौरान पुलिस विभाग के उप अधिक्षक सौरभ तिवाडी, यातायात वृताधिकारी किशन सिंह, कोटगेट थानाधिकारी विश्वजीत सिंह सहित कई आलाधिकारी मौजूद रहे। मण्डल से प्रतिनिधि दल में उपाध्यक्ष मेघाराम गोदारा, सह-सचिव प्रेमरतन जोशी, भंवरसिंह राजपुरोहित, शान्तिलाल कोचर, विजय बाफना, विजय रांका ने अपने विचार रखे।
