Bikaner Bikaner District Rajasthan

हिन्दी और कृत्रिम बुद्धिमता : सम्भावनाएं और चुनौतियां विषय पर होगी कल संगोष्ठी

राष्ट्रीय स्तर के सृजन पुरस्कार किये जायेंगे अर्पित
बीकानेर। राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति, श्रीडूंगरगढ का वार्षिकोत्सव 14 सितम्बर कोसंस्कृति सभागार में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए संस्थाध्यक्ष श्याम महर्षि ने बताया कि महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित की अध्यक्षता स्थानीय विधायक ताराचंद सारस्वत के मुख्य आतिथ्य में आयोज्य संस्था के वार्षिकोत्सव में हिन्दी और कृत्रिम बुद्धिमताः सम्भावनाएं और चुनौतियां विषय पर परिसंवाद होगा। उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा और साहित्यकार-समालोचक डॉ. गजादान चारण, डीडवाना विशिष्ट अतिथि के रूप में सहभागिता निभायेंगे। विषय प्रवर्तन शिक्षाविद् समालोचक डॉ. उमाकांत गुप्त, बीकानेर करेंगे।
संस्था के मंत्री और संयोजक साहित्यकार रवि पुरोहित ने बताया कि समारोह में डॉ. पद्मजा शर्मा, जोधपुर को मलाराम माली स्मृति साहित्यश्री सम्मान, श्री देवेन्द्र कुमार मिश्रा, जबलपुर को डॉ. नंदलाल महर्षि स्मृति हिन्दी सृजन पुरस्कार, संगीता सेठी, बीकानेर को श्री शिवप्रसाद सिखवाल स्मृति महिला लेखन पुरस्कार, कुमार सुरेश, भोपाल को सुरेश कंचन ओझा इतर साहित्यिक लेखन पुरस्कार, विश्वनाथ तंवर, सरदारशहर को श्री चन्द्रमोहन हाड़ा हिमकर स्मृति उपन्यास लेखन पुरस्कार, डॉ. नागेश पाण्डेय,शाहजहांपुर को श्री श्याम सुन्दर नागला स्मृति बाल साहित्य पुरस्कार, दिल्ली प्रवासी प्रख्यात समाजसेवी और उद्योगपति हरीशंकर बाहेती को सामाजिक सरोकारों के प्रति उनके योगदान के लिए रामकिशन उपाध्याय स्मृति समाज सेवा सम्मान और अजमेर के लब्ध प्रतिष्ठ साहित्यकार सुरेश श्रीचंदानी को उनके साहित्यिक अवदान के लिए संस्था के प्रतिष्ठित शब्दशिल्पी सम्मान से समादृत किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *